Agneepath Scheme Protest Live: बवाल के बीच रक्षामंत्री राजनाथ बोले- युवा तैयारी करें, बहुत जल्द शुरू होगी भर्ती


10:07 AM, 17-Jun-2022
जनता क्या चाहती है, प्रधानमंत्री नहीं समझते- राहुल गांधी

अग्निपथ योजना पर तीसरे दिन बवाल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा, “अग्निपथ – नौजवानों ने नकारा,  कृषि कानून – किसानों ने नकारा, नोटबंदी – अर्थशास्त्रियों ने नकारा, GST – व्यापारियों ने नकारा।” देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते। क्योंकि,उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।

 

10:05 AM, 17-Jun-2022
तैयारी करें युवा, बहुत जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया- राजनाथ सिंह
कई राज्यों में हो रहे बवाल के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सभी नौजवानों से अपील करता हूं कि सेना में भर्ती की तैयारी करें। वे शांति बनाए रखें। बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। दो साल से भर्ती प्रक्रिया बंद थी, इसको ध्यान में रखते हुए आयु सीमा को इस साल के लिए 21 से 23 वर्ष कर दिया गया है। इससे बहुत से युवाओं को योजना का फायदा मिलेगा। 

09:29 AM, 17-Jun-2022
प्रदर्शन के चलते 34 ट्रेनें निरस्त
हिंसक प्रदर्शन के कारण रेलवे ने 34 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि आठ आंशिक रूप से रद्द की हैं। 72 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें बिहार से होकर गुजरती हैं। 

09:22 AM, 17-Jun-2022
प्रदर्शन में आरजेडी के गुंडे सक्रिय- गिरिराज सिंह 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, इस प्रदर्शन के पीछे विपक्षी दल हैं। जहां हिंसा की जा रही है, वहां आरजेडी के गुंडे सक्रिय है। छात्रों को ढाल बनाकर हिंसा की जा रही है। हिंसा करने वालों में गैर छात्रों को चिह्नित करना जरूरी है। 

09:03 AM, 17-Jun-2022
सीपीआई नेता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
सीपीआई नेता व राज्यसभा सांसद विनय विश्वम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने अग्निपथ योजना पर दोबारा विचार करने की मांग की है।

 

08:59 AM, 17-Jun-2022
हरियाणा: बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद 

हरियाणा के बल्लभगढ़ में जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंध के दौरान वॉयस काल, बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाओं की ही अनुमति होगी। यह प्रतिबंध गुरुवार रात 10 बजे से लागू है। 

08:36 AM, 17-Jun-2022
जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस में आगजनी

बिहार में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच छात्रों ने जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो चुकी हैं। 

08:24 AM, 17-Jun-2022
समस्तीपुर: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव 

बिहार के समस्तीपुर में भी योजना का विरोध जारी है। जानकारी के मुताबिक, युवाओं ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पथराव भी किया गया है। 

08:21 AM, 17-Jun-2022
आरा में 16 प्रदर्शनकारी हिरासत में

बिहार के आरा जिले में गुरुवार को तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 16 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं करीब 650 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

08:16 AM, 17-Jun-2022
बलिया रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात

08:12 AM, 17-Jun-2022
बिहिया रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ 

बिहार के आरा जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना है। युवाओं ने यहां पर भी रेलेव ट्रैक को जाम कर दिया। उधर, खबर है कि बिहिया थाना प्रभारी पर भी युवाओं ने हमला किया, जिससे उनके सिर पर चोट आई है। 

08:10 AM, 17-Jun-2022
बक्सर में रेलवे ट्रैक पर बैठे युवा 

बिहार में योजना का विरोध करते हुए युवा दूसरे दिन भी सड़क पर उतर गए। कई जगह पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच बक्सर में युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और योजना का विरोध किया। बताया जा रहा है इस दौरान युवाओं ने टायर भी जलाए। वहीं लखीसराय में युवाओं ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोक दिया और ट्रेन में तोड़फोड़ की। 

07:56 AM, 17-Jun-2022
Agneepath Scheme Protest Live: बवाल के बीच रक्षामंत्री राजनाथ बोले- युवा तैयारी करें, बहुत जल्द शुरू होगी भर्ती

अग्निपथ योजना का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। बलिया में युवाओं ने जमकर हंगामा काटा। शुक्रवार सुबह-सुबह प्रदर्शनकारी बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गए और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। वहीं एक उपद्रवी को हिरासत में लिया गया है। 



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles