Bihar : एग्जामिनेशन बोर्ड का नेशनल कॉन्क्लेव आज से, 24 राज्य से 32 परीक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल


बिहार बोर्ड के भवन की तस्वीर।
– फोटो : File

विस्तार

बिहार बोर्ड 16 और 17 जून को बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसे नेशनल कॉन्क्लेव ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड 2023 का नाम दिया गया है। इसमें देश के 24 राज्य से 32 परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारी शामिल होंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस दो दिवसीय शुभारंभ उद्घाटन आज बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा किया जाएगा। 

इन संस्थाओं के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव  के. के. पाठक करने वाले हैं। वहीं CBSE की अध्यक्ष निधि छिब्बर इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। वहीं इसके अतिरिक्त पैनल एक्सपर्ट के रूप में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।  इसमें CENTA, NIEPA, ACER, NCTE, NCVET, CDAC और ICSE के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

पिछले 5 साल से लगातार सबसे पहले रिजल्ट

बिहार बोर्ड के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि समिति द्वारा किए गए सुधारों के फलस्वरूप विगत 05 वर्षों से लगातार देश में सबसे पहले इंटर एवं मैट्रिक परीक्षाओं का परीक्षाफल जारी किया जा रहा है। बिहार बोर्ड द्वारा लागू किए गए इन्हीं सुधारों का परिणाम है कि पड़ोसी देश नेपाल के परीक्षा बोर्ड तथा कई राज्यों के परीक्षा बोर्ड की टीम द्वारा बिहार बोर्ड का दौरा कर यहां की परीक्षा व्यवस्था का गहनतापूर्वक अध्ययन किया गया और देश के कई राज्यों के परीक्षा बोड़ों द्वारा इन सुधारों के संबंध में जानकारियां प्राप्त की गयी। 

सिविल सेवा दिवस पर मिला था अवार्ड

बिहार बोर्ड को अनेक नव प्रयोगों तथा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों के लिए सिविल सेवा दिवस, 2022 के अवसर पर अवार्ड भी प्रदान किया गया है। इन सभी के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर बिहार बोर्ड की ख्याति बढ़ी है तथा कई राज्यों के परीक्षा बोर्डों के पदाधिकारियों ने बिहार राज्य द्वारा किए गए इन परीक्षा सुधारों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध भी किया था।



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles