Will Pragyan Wake Up From Sleep Mode Or Not Has Chandrayaan 3 Rover Completed Its Work ISRO Chief Told


S Somanath On Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार (28 सितंबर) को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर के बारे में मीडिया के साथ ताजा जानकारी साझा की. 
चंद्रमा पर रात होने पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था और उम्मीद जताई गई थी जब वहां दिन होगा तो दोनों फिर से एक्टिव हो जाएंगे. अभी चंद्रमा पर दिन चल रहा है. हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि क्या प्रज्ञान और विक्रम फिर से जागेंगे यानी सक्रिय हो जाएंगे?
क्या जागेगा प्रज्ञान रोवर?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इसरो प्रमुख ने सोमनाथ मंदिर के दौरे के बाद मीडिया से कहा कि चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर वो काम कर चुका है जिसकी उससे उम्मीद की गई थी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर रोवर अपने स्लीप मोड से जागने में असफल रहता है तो भी कोई दिक्कत नहीं है.
एस सोमनाथ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन यह भी जानकारी दी कि इसरो अब XPoSat या एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट लॉन्च के लिए तैयारी कर रहा है जो नवंबर या दिसंबर में हो सकता है.
 



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles