Chandrayaan-3 Live Position Landing Status Location Speed How To Track Online


Chandrayaan-3 Live Tracking: भारत का मिशन मून यानी चंद्रयान-3 इतिहास बनाने से कुछ घंटे की दूरी पर है. बुधवार (23 अगस्त) के दिन चंद्रयान-3 चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से हुआ तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा.
ISRO चंद्रयान-3 पर लगातार नजर बनाए हुए है. साथ ही इसरो ने लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया है जिसके जरिए कोई भी चंद्रयान-3 की गतिविधियों को देख सकता है. इसरो के मुताबिक इसका लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम को 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा. जिसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है.
इन जगहों पर दिखेगी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग
चंद्रयान-3 की रियल टाइम अपडेट्स लेने के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के अलावा इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज या फिर दूरदर्शन के डीडी नेशनल टीवी चैनल देख सकते हैं. चंद्रयान-3 को चांद के साउथ पोल में लैंड कराया जाएगा. ये वो हिस्सा है जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है.
कब और कैसे होगी लैंडिंग
चांद पर लैंडर को उतारने से पहले उसे इसरो ने डीबूस्टिंग की प्रक्रिया से गुजारा, जिसमें लैंडर मॉड्यूल की रफ्तार को कम किया गया. इसके बाद 23 अगस्त की शाम को करीब 6 बजकर चार मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी. इस बड़े और ऐतिहासिक पल का लाइव टेलीकास्ट होगा. चांद पर लैंडर मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान को बाहर निकाला जाएगा. रोवर चांद की सतह पर चलेगा और आगे का काम शुरू होगा.
चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा रोवर?
लैंडर मॉड्यूल से निकलकर रोवर चांद की सतह पर चलने लगेगा, चांद की सतह पर पहुंचने के बाद ये रोवर एक लूनर डे (चंद्र दिवस) का वक्त वहां गुजारेगा. एक लूनर डे 14 दिनों का होता है. रोवर इसरो के लिए चांद पर कई तरह के वैज्ञानिक परीक्षण करेगा, इससे चांद पर मौजूद कई गहरे राज भी खुल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Landing: ‘ऑल इज वेल’, इसरो चीफ को चंद्रयान-3 पर भरोसा, जानें कंट्रोल रूम में कैसा है माहौल?



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles