भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में तीन विधान पार्षदों को शामिल किया गया है। इसके साथही महिला समेत सात मोर्चों के अलावा मीडिया विंग के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ धर्मशिला गुप्ता बनाई गई हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार सिंह का नाम घोषित किया गया है। बलराम मंडल को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। शैलेंद्र गढ़वाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद कमरुज्जमा को अल्पसंख्यक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जानिए किस मोर्चा की जिम्मेदारी किनको मिली है
भारतेंदु मिश्रा को युवा मोर्चा अध्यक्ष, पिंकू मेहता को उपाध्यक्ष और शशि रंजन एवं सीमांत शेखर को महामंत्री बनाया गया है। भाजपा ने इनके प्रभारी के रूप दुर्गेश सिंह को जिम्मेदारी दी है। महिला मोर्चा में धर्मशिला गुप्ता को अध्यक्ष जबकि शीला कुशवाहा को उपाध्यक्ष और मीना झा को महामंत्री बनाया गया है जिनके प्रभारी के रूप में सजल झा को जिम्मेदारी दी गई है। किसान मोर्चा में मनोज कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अशोक वर्मा और बाबूलाल शौर्य को उपाध्यक्ष और नवीन कुमार को महामंत्री बनाया गया है जबकि बृजेश रमण को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बलराम मंडल को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अचल सिन्हा को इसका प्रभारी बनाया गया है। लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष, मनोज चौधरी को उपाध्यक्ष और संजय राम को महामंत्री जबकि प्रवीण तांती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। शैलेंद्र गढ़वाल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि शिवनारायण महतो को इसका प्रभारी नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद कमरुजमां को जबकि सरदार सूचित सिंह और मोहिब्बुल हक को महामंत्री और प्रतीक एडवीन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
खबर अपडेट हो रही है…