Bihar Teacher News : सीएम नीतीश कुमार ने कहा क्या, आईएएस केके पाठक ने किया क्या… जानें सरकारी स्कूलों का नया रूटीन


सीएम नीतीश कुमार और सीनियर IAS केके पाठक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। आज से यह लागू भी हो गया। अब स्कूलों में पहली घंटे साढ़े सुबह नौ बजे के जगह 10 बजे से शुरू होगी। वहीं आठवीं घंटी शाम बजे बजे समाप्त होगी। विधानसभा में विपक्ष के हंगामा के बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पहले सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच स्कूल की टाइमिंग थी। शिक्षक संघ और विपक्ष के विधायकों की मांग पर समय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 10 बजे कर दिया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से समय में बदलाव करते हुए चिट्ठी जारी कर दी।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

नीतीश कुमार ने कर दी यह घोषणा

शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में घोषणा कर दी कि स्कूल में कक्षाएं 10 बजे से चलेंगी और शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। अब यही नियम लागू होगा। इसके बाद विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। बता दें कि शिक्षा विभाग ने लेटर विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या-2707, 28 नवंबर 2023 द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी सुबह 09.30 बजे से शुरू होकर आठवीं घंटी दोपहर 03.30 बजे समाप्त होती थी। अब स्पष्ट किया जाता है कि पहली घंटी 10 बजे सुबह से प्रारम्भ होकर आठवीं घंटी 04 बजे शाम समाप्त होगी।

जानिए, स्कूलों में कितने बजे से कितने तक कौन सी कक्षा चलेगी

पहली घंटी सुबह 10 बजे से 10.40 बजे तक

दूसरी घंटी सुबह 10.40 बजे से 11.20 बजे तक

तीसरी घंटी सुबह11.20 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक

चौथी घंटी दोपहर 12.10 बजे से दोपहर 12.50 बजे

मध्यांतर दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक

पांचवी घंटी दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 02.10 बजे तक

छठी घंटी दोपहर 02.10 बजे से दोपहर 02.50 बजे तक

सातवीं घंटी दोपहर 02.50 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक

आठवीं घंटी दोपहर 03.30 बजे से शम 04.00 बजे तक



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles