Bihar Budget 2023 Live: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, जंगलराज के मुद्दे पर भाजपा ने सरकार को घेरा


11:36 AM, 28-Feb-2023

विजय सिन्हा बोले, मुख्यमंत्री जी आप मुजफ्फरपुर मामले में मंत्री को हटवाइए, कार्रवाई करवाइए। क्योंकि वहां की पुलिस दबाब में कार्रवाई नहीं कर रही है।

विजय सिन्हा ने मंत्री को हटाने की मांग की तो नीतीश ने कहा कि जांच करा रहे हैं। विजय सिन्हा बोले, आश्वासन से क्या होगा। जब तक जांच होती है, तब तक हटाइए।

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा की अगुवाई में पार्टी के सदस्यों का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

आरोप लगाए गए हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पार्टी ने मनरेगा फंड में कटौती के भी आरोप लगाए हैं।

11:21 AM, 28-Feb-2023

बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर हंगामा कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की गई है। भाजपा विधायक इजराइल मंसूरी और सुरेंद्र यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

साथ ही मंसूरी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की मांग की जा रही है।

प्रो चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बोल रहे हैं भाजपा हल्ला कर रही है

अध्यक्ष कह रहे, आप इस तरह से पोस्टर दिखा रहे अच्छा नहीं लग रहा है

तेजस्वी यादव पहुंचे विधानसभा में

अध्यक्ष कह रहे, प्रश्नों का पूरा जवाब दे दिया गया है, अब संतुष्ट होकर बैठ जाइए, फिर भी सदन में हंगामा हो रहा है

मंत्री तारांकित प्रश्नों का जवाब दे रहे हैं, लेकिन विपक्षी दल लगातार नारेबाजी करते हुए लयात्मक अंदाज में हो-हल्ला कर रहा है

अध्यक्ष जवाब सुनने के बाद कह रहे, सरकार की ओर से पूरी कार्यवाही की गई है। सरकार को बधाई दीजिए, बैठ जाइए

विधानसभा में लगातार नारेबाजी हो रही

11:08 AM, 28-Feb-2023

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री सुरेंद्र यादव को सदन में घेरा। कहा कि सेना पर सवाल उठा रहे हैं। अब प्रश्नोत्तर काल शुरू हो रहा है।

खान-भूतत्व मंत्री प्रश्नोत्तर काल में जवाब दे रहे, मगर विपक्षी भाजपा के विधायक वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शहीदों और सैनिकों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।

सीएम नीतीश कुमार सदन में आए

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी कार्यस्थगन प्रस्ताव पर बात कर रहे हैं। एफआईआर में मंत्री का नाम शामिल करने की भाजपा की मांग पर कह रहे कि उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया है कि मंत्री की मंशा सेना के अपमान की नहीं है

अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी कह रहे, अपने आचरण में सुधार लाएं, आसन को उंगली नहीं दिखाएं

विजय सिन्हा कांटी थाना का जिक्र कर रहे हैं, थानाध्यक्ष के द्वारा जबरन सादे कागज़ पर साइन करवाने का मामला उठाया

वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा FIR हो गया है सरकार जांच करेगी

अध्यक्ष ने विजय सिन्हा को कहा, आप विजय चौधरी को पेपर उपलब्ध कराइए

10:00 AM, 28-Feb-2023

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2020-21 में प्रति व्यक्ति जीएसडीपी के लिए राज्य के सभी 38 जिलों में तीन सबसे समृद्ध जिले पटना (1,15,239 रुपये), बेगूसराय (45,497 रुपये) और मुंगेर (42,793 रुपये) रहे।

09:40 AM, 28-Feb-2023
क्या रही सरकार की आमद और खर्च?

आर्थिक सर्वेक्षण कहता है कि वित्त वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार का कुल व्यय 1.93 लाख करोड़ रुपये था। इसमें से 1.59 लाख करोड़ (82.4 प्रतिशत) रुपये राजस्व व्यय हुआ।

09:12 AM, 28-Feb-2023
बिहार में पिछले वित्त वर्ष में क्या रहा था बजट का आकार?

बिहार राज्य के बजट का आकार साल 2021-22 में दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपए था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपए हो गया था। दोनों ही बार जदयू-भाजपा की सरकार ने बजट पेश किया था। 

08:53 AM, 28-Feb-2023
हो सकता है 20 लाख नौकरियां देने का एलान

बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के समय से ही राजद नेता तेजस्वी यादव राज्य में लाखों नौकरियों का वादा करते आ रहे हैं। उनका यहां तक कहना था कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद उनकी कलम से सबसे पहले युवाओं के लिए नौकरियां ही निकलेंगी। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। ऐसे में महागठबंधन सरकार के बजट में इस बार रोजगार को लेकर बड़े एलान होने की संभावना है।

08:27 AM, 28-Feb-2023
सर्वेक्षण में सामने आईं महत्वपूर्ण बातें

बिहार के वित्त मंत्री के मुताबिक “राज्य की अर्थव्यवस्था भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आंध्र प्रदेश (11.4 प्रतिशत) और राजस्थान (11.04 प्रतिशत) के बाद बिहार की 10.98 प्रतिशत की वृद्धि देश के शीर्ष पांच सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में तीसरे स्थान पर है।”

08:02 AM, 28-Feb-2023
बिहार की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से बेहतर

बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि राज्य ने विकास दर के मामले में वित्त वर्ष 2021-22 में 10.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो 8.68 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

07:35 AM, 28-Feb-2023
Bihar Budget 2023 Live: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, जंगलराज के मुद्दे पर भाजपा ने सरकार को घेरा

2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये का था पिछला बजट

बिहार बजट के आकार की बात करें तो वित्त वर्ष 2021-22 का बजट 2 लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये का था। वहीं, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये कर दिया गया था। इसमें बिहार सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सबसे ज्यादा राशि 39,191 करोड़ रुपये दिए थे। यह कुल बजट का 16.5 फीसदी हिस्सा था। वहीं, कृषि क्षेत्र में बिहार सरकार ने 2022-23 में 29 हजार 749 करोड़ रुपये दिए थे। इस बार के बजट में देखना होगा कि सरकार शिक्षा, रोजगार और कृषि के लिए कितनी राशि देती है।



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles