Bihar: भाजपा-जदयू में ठनी, संजय जायसवाल बोले- 2020 में नीतीश के नाम पर वोट मांगना जदयू को पड़ा था महंगा


संजय जायसवाल (फाइल फोटो)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

भारतीय जनता पार्टी की  बिहार इकाई ने रविवार को नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू पर हमला बोला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नीतीश के नाम पर वोट मांगने के कारण ही जदयू को नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जनता के बीच में लोकप्रियता खत्म हो गई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में हुआ बिहार का दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2020 में हमने एक साथ चुनाव लड़ा था? हमने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगे थे। हमारे उम्मीदवारों में से 74 निर्वाचित हुए थे। वहीं जदयू के उम्मीदवारों ने हमेशा मोदी के नाम को नीतीश कुमार के नाम से जोड़ा। जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। गौरतलब है कि साल 2020 में हुए चुनावों में जदयू को 43 सीटें मिली थीं। वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयानों पर जदयू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को इसलिए सफलता मिली थी क्योंकि उसके पीछे सीएम नीतीश कुमार थे। उनकी सत्ता में वापसी का भाजपा को फायदा मिला था। इतना ही नहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि उससे पहले जब 2015 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे तब हमने भाजपा को रौंद दिया था। जबकि उस साल बिहार में विधानसभा चुनावों से एक साल पहले 2014 में भाजपा को लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला था। 

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की  बिहार इकाई ने रविवार को नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू पर हमला बोला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नीतीश के नाम पर वोट मांगने के कारण ही जदयू को नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जनता के बीच में लोकप्रियता खत्म हो गई थी। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में हुआ बिहार का दो दिवसीय दौरा ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2020 में हमने एक साथ चुनाव लड़ा था? हमने पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगे थे। हमारे उम्मीदवारों में से 74 निर्वाचित हुए थे। वहीं जदयू के उम्मीदवारों ने हमेशा मोदी के नाम को नीतीश कुमार के नाम से जोड़ा। जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। गौरतलब है कि साल 2020 में हुए चुनावों में जदयू को 43 सीटें मिली थीं। 

वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयानों पर जदयू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को इसलिए सफलता मिली थी क्योंकि उसके पीछे सीएम नीतीश कुमार थे। उनकी सत्ता में वापसी का भाजपा को फायदा मिला था। इतना ही नहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि उससे पहले जब 2015 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे तब हमने भाजपा को रौंद दिया था। जबकि उस साल बिहार में विधानसभा चुनावों से एक साल पहले 2014 में भाजपा को लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला था। 



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles