फिर बिगड़ी लालू यादव की सेहत : रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी, मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:47 AM IST

सार
लालू यादव अभी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर रांची स्थित रिम्स में भर्ती हैं। उन्हें जल्द एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा सकता है। 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

 राजदप्रमुख व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें गुर्दे की बीमारी है। उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.6 हो गया है। 
लालू यादव अभी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर रांची स्थित रिम्स में भर्ती हैं। उन्हें जल्द एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा सकता है। उनकी सेहत पर विचार करने व दिल्ली शिफ्ट करने पर विचार के लिए रिम्स के मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। 
क्रिएटिनिन स्तर बढ़ने से यह पता चलता है कि रोगी के शरीर में रक्त की शुद्धता कम हो रही है। शरीर से निकलने वाले रसायन रक्त में मिल रहे हैं। इसके बढ़ने यह भी पता चलता है कि रोगी के गुर्दे या किडनी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।लालू यादव को झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी मामले में वह अभी सजायाफ्ता हैं। उन्होंने सजा के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए जमानत देने का आग्रह किया है। लालू प्रसाद ने चारा घोटाले में आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है। 

विस्तार

 राजदप्रमुख व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें गुर्दे की बीमारी है। उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.6 हो गया है। 

लालू यादव अभी चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर रांची स्थित रिम्स में भर्ती हैं। उन्हें जल्द एम्स दिल्ली में स्थानांतरित किया जा सकता है। उनकी सेहत पर विचार करने व दिल्ली शिफ्ट करने पर विचार के लिए रिम्स के मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। 
क्रिएटिनिन स्तर बढ़ने से यह पता चलता है कि रोगी के शरीर में रक्त की शुद्धता कम हो रही है। शरीर से निकलने वाले रसायन रक्त में मिल रहे हैं। इसके बढ़ने यह भी पता चलता है कि रोगी के गुर्दे या किडनी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

लालू यादव को झारखंड के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी मामले में वह अभी सजायाफ्ता हैं। 

उन्होंने सजा के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए जमानत देने का आग्रह किया है। लालू प्रसाद ने चारा घोटाले में आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है। 



Source link

Related Articles

Stay Connected

1,271FansLike
1FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles